हरदोई, जून 1 -- टड़ियावां। गोपामऊ सुरक्षित सीट से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश के चुनाव विकास से नहीं, तिकड़म से जीते जाने के बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उनका बगैर नाम लिए भाजपाई राजनीति का एनकाउंटर बताते हुए तंज कसा है। इस पर विधायक ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार होकर उन्हें नसीहत दी। भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने देर शाम अपने फेसबुक एकाउंट पर की पोस्ट में अखिलेश यादव का बगैर नाम लिए लिखा कि शायद विदेश में पढ़ने वालों और भाजपा विरोधियों ने भारतीय राजनीति की वह पढ़ाई नहीं पढ़ी है, जिसमें कहा गया है कि जुआं, युद्ध और चुनाव छल - बल का होई। विधायक ने लिखा कि इतिहास पढ़ लो। यह हमेशा हर काल में हुआ है। इसलिए अज्ञानता की बातें न करें। उन्होंने आगे लिखा कि घमंड और गलतफहमी का चश्मा कर कुछ सीख लो, वरना भविष्य में विरोधी दल बनने के...