तंग रास्तों में कोचिंग, निकास का अभावउस पर अपर्याप्त फायर फाइटिंग व्यवस्था
ललितपुर, जून 23 -- ललितपुर। प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित अलीगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत एक कोचिंग में आग लगने से पंद्रह छात्र-छात्राओं की मौत के दृष्टिगत मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने शहर में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। अधिकतर कोचिंग तंग रास्तों के बीच भवनों में संचालित मिलीं। जिनमें आपातकालीन निकास का कोई इंतजाम नहीं पाया गया। आग से लड़ने व्यवस्था भी नाकाफी पाई गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में स्थानीय पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग ने विशेष सघन निरीक्षण और चेकिंग अभियान संचालित किया। इस दौरान जनपद में संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थानों और अन्य सार्वजनिक उपयोग के भवनों का जायजा लेकर अग्नि व जीवन सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को परखा गया। यह भी पढ़ें- बेसमेंट में चलती मिली तीन लाइब्रेरी,बंद कराने का फरमान अफसरों की नजर अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.