कासगंज, फरवरी 22 -- यूपी के कासगंज में एक घर में पांच लोगों की आत्महत्या कांड से पर्दा उठ चुका है। अमांपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में अधेड़ ने तीन बच्चों को जहर देकर, पत्नी की गला रेतकर हत्या के बाद खुद आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। आर्थिक तंगी के कारण व्यक्ति ने अपना पूरा परिवार ही उजाड़ डाला। जिला अस्पताल के दो चिकित्सकों ने शनिवार की देर रात सत्यवीर, उसकी पत्नी रामश्री व तीन बच्चों के शव का पोस्टमार्टम किया। जिला प्रशासन ने पांचों शव के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई है। रिपोर्ट में तीनों बच्चों की जहर देने, पत्नी की गला रेतकर हत्या और सत्यवीर के फांसी लगाकर जान देने की बात सामने आई है। चिकित्सकों ने बच्चों के शव का विसरा भी सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेजा है। सभी शव करीब ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.