वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। जैन समाज की ओर से गुरुवार को विश्व शांति के लिए णमोकार महामंत्र का पाठ किया गया। भारत समेत विश्व के 108 देशों में जैन मंदिरों में णमोकार महामंत्र पाठ का आयोजन हुआ। शहर के सभी जैन मंदिरों में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। श्री दिगंबर जैन समाज काशी के उपाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि विश्व शांति के लिए संपूर्ण दिगंबर जैन समाज ने मिलकर एक घंटा सामूहिक रूप से णमोकार महामंत्र उच्चारण किया। भेलूपुर स्थित भगवान पार्श्वनाथ की जन्मस्थली पर संजय जैन, सौरभ जैन, राहुल जैन, पवन जैन, भगवान श्रेयांसनाथ की जन्मस्थली सारनाथ जैन मंदिर में आदिश जैन, विमल जैन,डॉ. केके जैन, नरिया जैन मंदिर में आलोक जैन, वीरेंद्र कुमार जैन, खोजवा जैन मंदिर में दीपक जैनष सूर्य प्रकाश जैन, सुधीर जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया। बिह...