शामली, अप्रैल 9 -- शामली। दिगंबर जैन धर्मशाला में भारतीय जैन संगठन के आह्वान पर णमोकार महामंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना के साथ सामूहिक मंत्र जाप का आयोजन किया गया। प्रातः 8 बजे से 9: 30 बजे तक आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा णमोकार महामंत्र का एक स्वर में उच्चारण किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और ऊर्जावान हो उठा। जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सचिन जैन ने बताया कि मंत्रोच्चार के प्रभाव से सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ और विश्व शांति, सद्भाव तथा भाईचारे का संदेश प्रसारित हुआ।भारतीय जैन संगठन के अध्यक्ष राहुल जैन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.