हजारीबाग, अप्रैल 9 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। शहर के बाडम बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर परिसर में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन लेडीज विंग हजारीबाग चैप्टर के तत्वावधान में णमोकार महामंत्र जाप का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः आठ बजे शांत व भक्तिमय वातावरण में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष नागेंद्र विनायका, महामंत्री संजय अजमेरा, जैन महिला समाज की अध्यक्षा प्रेमलता लुहाड़िया, सचिव आशा विनायका सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कन्वेनर सुरभि पाटनी ने किया, जबकि मंगलाचरण एवं भक्ति नृत्य के माध्यम से अहिंसा, क्षमा और शांति का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में एलईडी स्क्रीन के जरिए दिल्ली सहित अन्य स्थानों से लाइव प्रसारण दिखाया गया, जिससे श्रद्धालु वैश्विक स्तर पर जुड़े। इस दौरान के...