सहरसा, मार्च 6 -- सिमरी बख्तियारपुर। रंगों के पर्व होली के अवसर पर सिमरी बख्तियारपुर नगर क्षेत्र के हटिया गाछी व्हाइट हाउस में होली मिलन समारोह में युवाओं की टोली ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर होली का जश्न मनाया। ढोल की ताल पर थिरकते कदम, उड़ते अबीर-गुलाल और चेहरों पर खिली मुस्कान ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। मौके पर नगर परिषद उपसभापति प्रतिनिधि सह वार्ड पार्षद विकास कुमार विक्की ने युवाओं का हौसला अफजाई करते हुए सभी से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और त्योहार की खुशियों को साझा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.