कानपुर, मार्च 8 -- रसूलाबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कपराहट गांव निवासी एक युवक ने रविवार शाम घर के अंदर अंगौछा के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक नशे का आदी था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना क्षेत्र के कपराहट गांव निवासी स्व. दयाशंकर का पच्चीस वर्षीय पुत्र राजाबाबू ढोल बजाता था। होली के त्यौहार पर गांव में साथियों के साथ वह ढोल-ताशा बजाकर गलियों में घूमा था। रविवार शाम घर के अंदर पंखे के कुंडे से अंगौछा के सहारे उसने फांसी लगा ली। घटना की जानकारी भाई जितेन्द्र ने पुलिस को दी। कहिंजरी चौकी पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...