घाटशिला, मार्च 10 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड की कालचिति पंचायत के माकड़ा कालापाथर में ढोल यात्रा के अवसर पर छऊ नृत्य एवं डीजे लांगड़े नृत्य का आयोजन किया गया। पुरुलिया के शिबरंजन समिति मातकुमा और आदिवासी जंगल महल समिति हेरबना के द्वारा छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया। वहीं, डीजे लांगड़े नृत्य में मुसाबनी प्रखंड के बाड़ाघाट की तनीषा टुडू ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि केंद्डांगा की कौशल्या हेम्ब्रम द्वितीय और माकड़ा की जोबा हांसदा तृतीय स्थान पर रही।मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने सभी को पुरस्कृत किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य ने कहा कि गीत-संगीत परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का साधन हैं। इससे सामाजिक एकता और सामूहिकता मजबूत होती है। आधुनिकता के दौर में परंपरा और संस्कृति के मूल स्वरुप को बचाना जरूरी है...