रांची, अप्रैल 5 -- खूंटी, संवाददाता। सामूहिक सरहुल मिलन समारोह समिति के तत्वावधान में रविवार को जिला मुख्यालय में जिलास्तरीय सरहुल मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कचहरी मैदान से पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सजी विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें दूर-दराज के गांवों से आए 20 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। समारोह में पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कचहरी मैदान में अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद सरना झंडा स्थल पर सरई की डाली स्थापित कर पुरोहित रखाल पहान ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान सरई फूल, धूप, सिंदूर और जल से भरे घड़ों के माध्यम से अच्छी वर्षा की कामना की गई।शोभायात्रा कचहरी मैदान से प्रारंभ होकर बाजार टांड़, भगत सिंह चौक, ने...