गिरडीह, फरवरी 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार रात भगवान शिव की बारात निकली तो गिरिडीह शिवमय हो गया। शिव-पार्वती विवाह से पूर्व शहर में निकाली गई झांकियों में भूत-पिशाच, अघोरी और देवी-देवताओं का रुप धरे नर-नारी भोले के बाराती बनकर मतवाले होकर चल रहे थे। औघड़दानी दूल्हा बने हुए थे और भूत-पिशाच बाराती बनकर नाच रहे थे। शिव बारात में भूत-पिशाच के नृत्य से लेकर महाकाली के तांडव पर शहरवासी मंत्रमुग्ध होकर नाचते-गाते रहे। औघड़-राक्षस के रूप में शरीर पर भभूत लपेटे शिवभक्तों के जयकारों से पूरा शहर गूंजता रहा। बारात में शिव-पार्वती, राम-सीता, महादेव की झांकी से पूरा गिरिडीह शिवलोक नजर आ रहा था। बरगंडा के विश्वनाथ मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शिव बारात निकाली गई। शिव बारात में भारी संख्या में पुरुष व महिला श्रद्धालु के अलावा बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.