मेरठ, मार्च 27 -- रोहटा थाना क्षेत्र के जिटौला गांव में युवक को ढोल बजाने का विरोध करने पर दंबंगों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। युवक ने मकान के अन्दर घुसकर जान बचाई। पीड़ित ने नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। थाने में दी तहरीर में जिटौला निवासी संजीत पुत्र बालेश्वर ने बताया कि उसका मेहमान अंजू ढोल बजाने का काम करता है। गुरुवार को गांव निवासी मंगते पुत्र प्रमोद ने ढोल बजाने के लिए कहा जिस पर युवक ने ढोल बजाने से इंकार कर दिया, लेकिन इसी बीच आरोपित अपने साथी ललित पुत्र सतेन्द्र तथा विक्की तथा गुड्डू पुत्र फिरते के साथ मिलकर मारपीट कर दी। युवक ने किसी तरह मकान में घुसकर जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.