औरैया, अप्रैल 4 -- अछल्दा, संवाददाता। विकासखंड के सेउपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत शनिवार को बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाए और ढोलक बजाकर रैली को आकर्षक बनाया। गांव की गलियों में घूमकर बच्चों ने शिक्षा के महत्व का संदेश दिया और पंपलेट वितरित किए। रैली में प्रधानाध्यापक संदीप झा, सहायक अध्यापक जयपाल सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...