पीलीभीत, मार्च 6 -- पीलीभीत। होली सकुशल संपन्न कराने के बाद गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। ढोल नगाड़ों के साथ जमकर रंग गुलाल उड़ाया और होली के गीतों पर खूब ठुमके भी लगाए। सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। पुलिस लाइन में एसपी समेत पुलिस अफसरों ने रंग लगाकर होली खेली और पुलिसकर्मियों की हौंसला अफजाई भी की। सभी थानों में भी होली खेली गई। बुधवार को पुलिसकर्मियों ने होली पर मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी की थी। पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी के चलते जिले में कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं आई। गुरुवार को सुबह से ही पुलिसकर्मी होली खेलने में जुट गए। पुलिस लाइन के अलावा सभी थानों में पुलिस ने होली मनाई। पुलिस कर्मियों ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया। पुलिस लाइन में एसपी सुकीर्ति माधव,एएसपी विक्रम दहिया,सीओ सिटी दीपक चतुर्व...