काशीपुर, जून 28 -- किच्छा। श्री खाटू श्याम मंदिर में सोमवार को होने वाली मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व रविवार शाम नगर में श्री खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया गया। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और श्याम भक्तों के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूब गया। रुद्रपुर रोड स्थित नवनिर्मित श्री खाटू श्याम मंदिर से यात्रा का शुभारंभ हुआ। निशान यात्रा महाराणा प्रताप चौक, डीडी चौक, बरेली रोड और आवास विकास होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- ढोल-नगाड़ों संग निकली खाटू श्याम की निशान यात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...