कन्नौज, मार्च 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम नगला दुर्गा स्थित बाबा वीरेश्वर महाराज मठिया वाले मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा एवं ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ सोमवार से शुरू हो गया है। कथा से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के वातावरण में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा बाबा वीरेश्वर महाराज मठिया वाले मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मां आनंदी देवी मंदिर माधौनगर पहुंची। वहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने ज्वाला देवी का पूजन किया। इसके पश्चात यात्रा गांव रकरा स्थित मां गमा देवी मंदिर पहुंची, जहां भक्तों ने दर्शन कर मंगल कामना की। इसके बाद कलश यात्रा शिव मंदिर होते हुए पुन: कथास्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। ज्ञानेंद्र दुबे कल्लू ने बताया कि कथा वाचक सिंधू कुमार दुबे प्रतिदि...