ढोल नगाड़ों के साथ आज विराजमान होंगे गणपति बप्पा
गाज़ियाबाद, सितम्बर 14 -- गाजियाबाद, वंदना। जनपद में गणपति बप्पा के स्वागत के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। सोमवार को ढोल नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा मंदिर, सोसाइटियों और कॉलोनियों में विराजमान किए जाएंगे। गणपति बप्पा का श्रंगार कर विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी। रविवार को बाजारों में भगवान गणेश की मूर्तियों की जमकर खरीदारी की गई। गणेश चतुर्थी पर गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11:02 बजे से दोपहर 1.31 बजे तक का है। कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस और आचार्य दीपक तेजस्वी ने बताया कि इस शुभ मुहूर्त में भगवान की स्थापना का बहुत ही शुभ फल प्राप्त होगा। इस बार गणेश चतुर्थी पर रवि योग, इंद्र योग, ब्रह्म योग और राजयोग, 84 वर्ष बाद बन रहे है। नवपंचम राजयोग के साथ हरितालिका पर्व और सोमवार के दिन का शुभ योग भी बन रहा है। ऐसे शुभ योग में गणेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.