गोपालगंज, मार्च 13 -- कुचायकोट। विशंभरपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर थाना क्षेत्र के खेम मटिहानिया गांव में आर्म्स एक्ट के एक मामले के अभियुक्त के घर इश्तेहार चस्पाया। पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ गांव में मुनादी कराते हुए अभियुक्त रंजन यादव के घर पर इश्तेहार चस्पाया। पुलिस ने बताया कि आरोपित काफी दिनों से फरार चल रहा है। न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। उसे जल्द न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.