धनबाद, मार्च 1 -- धनबाद न्यायालय के आदेश पर शनिवार को पाथरडीह पुलिस ने थाना कांड संख्या 20/25 के फरार आरोपी घर पर इश्तेहार चिपकाया। केबल चोरी के आरोप में फरार जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह निवासी मनीष कुमार यादव उर्फ मनीष यादव उर्फ बाटला के घर पर ढोल नगाड़ों के साथ इश्तेहार चिपकाया गया। उसे 30 दिनों के अंदर न्यायालय में सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा कुर्की तब्ती की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पाथरडीह थाना के सअनि व कांड के अनुसंधानकर्ता गौतम कुमार रवि, जोड़ापोखर थाना के सअनि अंबिका राम सहित पुलिस बल मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.