गाज़ियाबाद, फरवरी 10 -- - राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गाजियाबाद, संवाददाता। जिला खो-खो एसोसिएशन ने मंगलवार को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान ढोल के साल जुलूस निकाल कर और फूल माला पहनाकर खिलाड़ियों का स्वागत हुआ। लाल कुआं स्थित स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिले से राष्ट्रीय सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं में बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया था। इसमें सब जूनियर बालक की टीम ने तीसरा स्थान भी प्राप्त किया। सब जूनियर बालक टीम में युवराज, देव कुमार, तनिष्क चौधरी, ध्रुव और ईशान शामिल रहे। वहीं बालिका टीम में आरोही और अंशु शामिल रहीं। मोहित, मनीष, शुभम कामत और आयुषी टीम कोच रहे। सभी को सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल क...