पीलीभीत, मार्च 21 -- पीलीभीत। हिटी जिले में चैत्र नवरात्र पर उत्साह और भक्ति भाव से मां ब्रह्मचारिणी की पूजा उपासना की गई। शहर से लेकर गांव देहात तक महिलाओं ने उपवास रख कर ढोलक की थाप पर भजन कीर्तन किया। इसके साथ ही मंदिरों में विशेष पूजा और उपासना के कार्यक्रम का अनुष्ठान किया गया।शहर में आस्था के प्रतीक मां यशवंतरी देवी मंदिर पर भी भक्तों का आना जाना बना रहा। रंग बिरंगी लाइट में भक्तजन पहुंचते रहे और पूजन किया गया। सुबह से ही मां भगवती के दरबार में लोगों का आना जान रहा। यही नहीं रात्रि तक भक्तों ने दरबार में पहुंच कर शीश नवाया और आशीर्वाद लिया। इधर, शहर के ही निरंजन कुंज में मां महामातेश्वरी मंदिर में भी रात्रि में श्रंगार कर मां के अलौकिक स्वरूप को नमन किया गया। मंदिर व घरों में ढोलक की थाप पर भजन कीर्तन किया गया। भजनों पर महिलाओं ने म...