मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (एनएचएसआरसी) द्वारा कराए गए बाहरी मूल्यांकन में ढोली पीएसची को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन मिला है। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के तहत पीएचसी को 'गुणवत्ता प्रमाणित' घोषित किया गया है। इसको लेकर एनएचएसआरसी ने पत्र जारी किया है।मूल्यांकन जून-जुलाई 2026 में हुआ था। ढोली पीएचसी ने छह विभागों में 86.54 प्रतिशत अंक हासिल किया। एनएचएसआरसी ने कहा कि इस केंद्र को अब कार्यकारी सारांश में दिए गए सुझावों पर काम करना होगा और सुधार से संबंधित कार्ययोजना राज्य गुणवत्ता आश्वासन इकाई को सौंपनी होगी। मुरौल पीएचसी के प्रभारी डॉ. ज्योति प्रसाद सिन्हा ने कहा कि इसकी गुणवत्ता बरकरार रखी जाएगी। एनक्यूएएस प्रमाणन का अर्थ है कि केंद्र पर मरीजों को स्वच्छता...