सुपौल, जुलाई 16 -- सरायगढ़ । निज संवाददाता नेपाल की तराई क्षेत्र में भारी बारिश होने के कारण पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर ढोली पंचायत के सियानी गांव मे बाढ़ का पानी लोगों के घर आंगन में घुस गया है। बताया जाता है कि कोसी नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव होने के कारण पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ढोली और सियानी गांव में लोगों के घर आंगन में बाढ का पानी फैलने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर मुख्य रूप से 5 पंचायत हर साल बाढ़ से प्रभावित होता है। यह भी पढ़ें- कोसी के कटाव से नवहट्टा के बकुनिया में दहशत जिसमें बनैनिया और ढोली पंचायत पूर्ण रूप से प्रभावित होता है। जबकि लौकहा, भपटियाही, सरायगढ़ पंचायत आंशिक रूप से प्रभावित होता है। ढोली पं...