नैनीताल, अप्रैल 7 -- अमित पडलिया, भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के ढोली गांव-डानशील मार्ग पर 4 करोड़ 95 लाख से डामरीकरण का काम किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दी।उन्होंने बताया कि ओखलकांडा के ढोली गांव, मल्ली डानशील, तल्ली डानशील गांव के ग्रामीण लंबे समय से क्षेत्र में मोटर मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क निर्माण नहीं होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को देखते हुए लोनिवि अधिकारियों से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई। शासन से मार्ग पर डामरीकरण के लिए 4 करोड़ 95 लाख की स्वीकृति मिल गई है। मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास कर दिया है। कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ करने को निर्देशित किया है। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.