हरदोई, अप्रैल 3 -- सुरसा। ढोलिया गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। स्थिति को नियंत्रण में बनाए रखने के लिए गांव में पीएसी ने डेरा डाल रखा है, जबकि स्थानीय पुलिस भी लगातार सक्रिय बनी हुई है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक या भड़काऊ सूचना को फैलने से रोका जा सके। इसके साथ ही गांव के लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को समय रहते टाला जा सके। प्रशासन ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए गांव के लगभग 50 से अधिक लोगों को पाबंद किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गांव में धीरे-धीरे तनाव का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.