ढोलबज्जा के सुधीर कुमार सौरभ बने केंद्रीय कारा पूर्णिया के उपाधीक्षक
भागलपुर, जून 28 -- नवगछिया, निज संवाददाता। बिहार सरकार के गृह विभाग (कारा) अंतर्गत कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय द्वारा राज्य के विभिन्न जेल उपाधीक्षकों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत नवगछिया प्रखंड की ढोलबज्जा पंचायत के धोबिनियां बासा निवासी सुधीर कुमार सौरभ का स्थानांतरण केंद्रीय कारा बक्सर से केंद्रीय कारा पूर्णिया में उपाधीक्षक के पद पर किया गया है। सुधीर इससे पूर्व केंद्रीय कारा बक्सर में उपाधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। सुधीर की नई पदस्थापना से उनके पैतृक गांव ढोलबज्जा और नवगछिया क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.