मुंगेर, मार्च 29 -- असरगंज, निज संवाददाता। चैती दुर्गा के शुभ अवसर पर उपमुख्यमंत्री सह तारापुर विधायक सम्राट चौधरी शनिवार को असरगंज प्रखंड के ऐतिहासिक ढोलपहाड़ी दुर्गा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।मौके पर, ढोलपहाड़ी दुर्गा मंदिर में समाजसेवी रंभा कुमारी एवं पूर्व उपमुखिया सदानंद सिंह ने उन्हें मां दुर्गा का स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया।इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि, ढोलपहाड़ी को सुल्तानगंज से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि, ढोलपहाड़ी को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों क...