आगरा, फरवरी 2 -- ढोलना थाना क्षेत्र में गत माह हुए बाइक सवार से लूटपाट के मामले में एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। ढोलना इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि गत जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में नगला मनी पंचगाई के मेडिकल व सेवा केंद्र संचालक से घर जाते समय बाइक सवार आरोपियों ने लूटपाट की थी। पुलिस ने मामला संज्ञान में आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड में गिरफ्तार किया था। जबकि तीन अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में वांछित चल रहे एक अन्य आरोपी शानू उर्फ सोनू पुत्र रियाज निवासी बिरोंची सोरों को भगवंतपुर नहर पुल से गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक मोबाइल, एक बाइक, 18 हजार रुपये बरामद कर अग्रिम कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.