आगरा, जून 4 -- ढोलना क्षेत्र के छावनी गांव के निकट बीती देर रात प्रशासनिक, राजस्व एवं पुलिस टीम ने खनन के खिलाफ कार्रवाई दो ट्रैक्टर ट्राली एक मिट्टी उठाने वाली मशीन जब्त की। पुलिस ने वाहनों के नंबरों के आधार पर वाहन स्वामियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक छावनी गांव में बीती देर रात मिट्टी का खनन करने की जानकारी मिली। सूचना के बाद नायब तहसीलदार सुमित कुमार, एसआई बचान सिंह, राजस्व लेखपाल योगेंद्र कुमार, प्रतीक कुमार, मुख्य आरक्षी हरेन्द्र सिंह, चन्द्रकेश यादव, विनोद कुमार मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल पर अधिकारियों को ट्रैक्टर व मशीन खनन करते हुए मिले। अचानक टीम को देखकर खनन कर रहे लोग वाहन छोड़कर भाग खडे हुए। पुलिस ने घेराबंदी करने का भी प्रयास किया, लेकिन कोई भी हाथ नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने मौके पर मिले दो ट्रैक्टर व एक मिट्ट...