आगरा, मार्च 14 -- ढोलना के नौगवां गांव में खेत पर करंट की चपेट में आने से एक किशोरी अचेत हो गई। मामले की जानकारी के बाद पीड़िता की मां ने खेत स्वामी से शिकायत की तो गाली गलौज व मारपीट की गई। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने ढोलना थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। गांव नौगवां निवासी अमर सिंह ने थाना ढोलना में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को उनकी पुत्री लीला अपने खेत से उपले लेने गई थी। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति के खेत में लगे तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गई। इस दौरान उसकी चीख निकल गई और कुछ ही देर में वह अचेत हो गई। चीखपुकार पर लोगों ने पहुंचकर कर उसे करंट से मुक्त किया। जब उसकी पत्नी सीमारानी ने खेत स्वामी से शिकायत की तो उसने गाली-गलौज व मारपीट कर डाली। इसकी जानकारी उसने डायल 112 पर पुलिस को दी। पुलिस ने मौका...