आगरा, नवम्बर 16 -- ढोलना क्षेत्र के गांव तैयबपुर कमालपुर में शनिवार की देर रात एक युवक पैर फिसलने के बाद छत से गिर गया। परिजन गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने घायल युवक को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ढोलना कोतवाली पुलिस के अनुसार तैयबपुर कमालपुर का रहने वाला 36 वर्षीय राजू पुत्र नेम सिंह शनिवार की देरशाम अपनी घर की छत पर बैठा हुआ था। जब वह छत से नीचे उतर रहा था तो उसका पैर फिसल गया। राजू छत से गिरने के बाद ईंटों के ढेर पर आकर गिरा। परिजन तुरह गंभीर रूप से घायल युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ढोलना पुलिस भी राजू की मौत की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने उसके शव का पंचनामा भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.