ढोलना के गांव नगला बंजारा में युवक की मौत
आगरा, मई 28 -- ढोलना के गांव नगला बंजारा में बुधवार की देरशाम एक युवक की मौत हो गई। मृतक के साले के द्वारा पुलिस को फोन कर जीजा की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने आरोप लगने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ढोलन के कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र के अनुसार बुधवार की देरशाम गंगीरी कोतवाली के गांव सहजाबाद उदयपुर के रहने वाले भूरी सिंह ने फोन कर बताया कि उसके जीजा राकेश सिंह निवासी नगला बंजारा की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि राकेश को आठ वर्ष पहले टीबी की बीमारी थी। वह अभी भी बीमार चल रहा था। परिजन राकेश को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडीकल कालेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने राकेश का उपचार करने से मना कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे उपचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.