दरभंगा, मार्च 6 -- बिरौल। नगर पंचायत से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को होली का पर्व पारंपरिक तरीके से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इसको लेकर बच्चों की टोली सुबह से ही सड़क पर निकलकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाने में व्यस्त रही। दोपहर बाद युवकों की टोली ढोलक व मजीरा की थाप पर झूमते-नाचते होली गीतों का आनंद लेते नजर आई। सुपौल बाजार में शांति समिति के सदस्य भी जुलूस के साथ मौजूद रहे। सुपौल पंचायत के पूर्व मुखिया शत्रुघ्न सहनी, भाजपा नेता प्रदीप प्रधान, हरि सहनी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के राम शंकर शर्मा एवं रामबाबू महथा सहित दर्जनों लोग नवयुवकों की टोली के साथ चलते रहे।इधर, प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकसी बरती गई थी। एसडीओ शशांक राज, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी व थानाध्यक्ष चंद्रमणि बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.