बरेली, अप्रैल 5 -- भदपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय बौरिया में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत विद्यालय के इंचार्ज प्राध्यापक विजय कुमार और शिक्षिका राखी गंगवार ने पूरे गांव में भ्रमण कर बच्चों एवं अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान ढोलक की थाप पर गीत गाकर लोगों को जागरुक किया। शिक्षिका राखी गंगवार ने कहा कि हर बच्चे का स्कूल जाना उसका अधिकार है और शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...