बोकारो, फरवरी 5 -- भंडारीदह। सीआईएसएफ यूनिट करगली ने लगभग 4.85 टन अवैध कोयला एवं एक मोटर साइकिल जब्त की गई। सीआईएसएफ यूनिट करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही कोयला चोरों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया गया है। ढोरी प्रक्षेत्र के अमलो चेक पोस्ट एवं दीनदयाल चौक के बीच से 1.18 टन कोयला तथा बीएंडके प्रक्षेत्र के कारो स्टाक नम्बर 07 के बैक साइड जंगल से 1.86 टन अवैध कोयला एवं खासमहल स्थित केएमपी स्टोर के पास से 1.81 टन अवैध रूप से संग्रहित कोयला एवं एक मोटरसाइकिल (जेएच09एएल 1127) बरामद किया गया। जब्त किए गए कोयले को विधिवत रूप से सीसीएल प्रबंधन को तथा मोटर साइकिल को गांधीनगर थाना को सौंप दिया गया है। अभियान में सहायक कमांडेंट वर्पे सार्थक बाबाजी, केवीए श्रीधर, निरीक्षक पीके सिंह, एसआर नायक, शिला टोप्पो, सब इंस्पेक्...