ढोरी में जलावन के लिए कोयला ला रही गर्भवती महिला से माफिया के इशारे पर मारपीट, मौत, रोड जाम
बोकारो, मई 30 -- फुसरो/करगली, प्रतिनिधि। बेरमो कोयलांचल अंतर्गत सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के अमलो रेलवे साइडिंग से जलावन के लिए कोयला ला रही चार माह की गर्भवती अनिता कुमारी (25 वर्ष) की बेरहमी से मारपीट से मौत के मामले में शनिवार को क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। अमलो में पंडित दीनदयाल चौक पर सुबह करीब साढ़े दस बजे शव रखकर परिजन व आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गए। समर्थन में धनबाद सांसद ढुलू महतो, डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो, जेएलकेएम नेत्री पूजा कुमारी, भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज, पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह व भीम आर्मी बोकारो जिलाध्यक्ष गोवर्धन रविदास सहित अन्य पहुंचे। रात में समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था। फुसरो नप के वार्ड नंबर 12 निवासी पति महेश कुमार ने बेरमो थाना में आवेदन देकर बताया कि श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.