औरंगाबाद, मई 15 -- जलावास व फलावास की रस्मों के बाद प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ फोटो- 15 मई एयूआर 3 कैप्शन- मंदिर में स्थापित शिव परिवार अंबा, संवाद सूत्र कुटुंबा प्रखंड के ढोंगरा गांव में आयोजित श्री शिव पंचायतन प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का वातावरण शुक्रवार को पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

धार्मिक अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भगवान शिव एवं शिव परिवार की स्थापना की गई। गुरुवार को अनुष्ठान के दौरान 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। इससे पूर्व विधि-विधान के साथ जलावास और फलावास किया गया। विद्वान आचार्यों के निर्देशन में वैदिक परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना हुई। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

श्रद्धालुओं की भागीदारी महिल...