बिजनौर, मई 3 -- कालागढ़। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज स्थित रेस्क्यू सेंटर में वृद्ध नर बाघ की मौत हो गई। विधिवत पोस्टमार्टम के बाद बाघ के शव को जलाकर नष्ट कर दिया गया। शनिवार देर रात ढेला रेंज स्थित रेस्क्यू सेंटर में नर बाघ की मौत हो गई। उसकी उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया बाघ की मौत वृद्धावस्था के चलते होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कॉर्बेट प्रशासन द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा कि 15 नवंबर 2019 को कार्बेट टाइगर रिजर्व की ढिकाला रेंज से रेस्क्यू करके इस बाघ को नैनीताल चिड़ियाघर भेजा गया था। 20 अप्रैल 2021 को नैनीताल जू से ढेला रेंज स्थित रेस्क्यू सेन्टर में स्थानांतरित कर दिया गया था। बीते साल 2025 में वृद्धावस्था के दौर से गुजर रहे नर बाघ के शरीर में मौजूद ट्यूमर का ऑपरेशन किया गया तथा शनिवार को देर रात ढेला रेंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.