जौनपुर, अप्रैल 11 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। कड़ी तैयारी के बाद परीक्षा और उसके परिणाम की प्रतीक्षा। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' की ओर से आयोजित 'ओलंपियाड-2025' के टॉपर्स का इंतजार अब खत्म हुआ। शनिवार को आजमगढ़ रोड, सिपाह स्थित होटल रिवर व्यू के सभागार में इन मेधावियों को ओलंपियाड में उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजेशुरू होगा।खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव और राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी इन मेधावियों को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह भी मेधावियों को मेडल पहनाएंगे। सहायक पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) गोल्डी गुप्ता और सृष्टि जैन, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, डीआईओएस राकेश कुमार के साथ ही शिक्ष...