सिद्धार्थ, फरवरी 12 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। ढेबरुआ थानाध्यक्ष को निलंबित करने की मांग को लेकर सपाइयों ने गुरुवार को प्रदर्शन के बाद कलक्ट्रेट पहुंच कर धरना दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज करने में लापरवाही बरती और आरोपियों को बचाने की कोशिश की है। डीएम से मिल कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। डीएम ने सपाइयों को आश्वासन दिया कि एसपी हैं नहीं उनके आने पर वह इस संबंध में बात करेंगे। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तालकुंडा गांव के केवटलिया टोला में मामूली विवाद के बाद दबंगों ने लाल बहादुर चौधरी की पत्नी कृष्णावती सहित उनके परिवार के अन्य सदस्यों को लाठी-डंडे व लोहे के रॉड से आठ फरवरी को पीट दिया था। लाल बहादुर चौधरी तहरीर लेकर थाने पर पहुंचे तो आरोप है कि थानेदार ने केस दर्ज करने से इंकार करते हुए पहले इलाज कराने को कहा। पीएचसी ब...