गढ़वा, फरवरी 14 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत भवनाथपुर के ढेकुलिया टोला से मकरी गांव को जोड़ने वाली सड़क पर आठ वर्ष पूर्व ग्रामीण विभाग द्वारा लगभग 48 लाख रुपये की लागत से पुलिया का निर्माण कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण पुलिया बनने के आठ वर्ष बाद भी उससे जुड़ी करीब एक किलोमीटर सड़क का निर्माण नहीं जा सका। उससे मकरी, गड़ेरियाडीह और ढेकुलिया गांव के ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि यहां के लोगों को उसी पगडंडी के सहारे आवाजाही करनी पड़ रही है। बरसात में ग्रामीण इस रास्ते से नहीं जा पाते है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया निर्माण के समय अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही सड़क भी बना दी जाएगी,लेकिन वर्षों बीत जाने के बावज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.