भभुआ, फरवरी 26 -- कच्चे पथ के पक्कीकरण होने से मरची-ओरगाईं की राह हो जाएगी आसान एक किमी. पक्का बनाने से ढेकहरी, कोचाड़ी, कोशडिहरा के लोगों को लाभ (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की पढ़ौती पंचायत के कच्चे ढेकहरी पथ का अबतक पक्कीकरण नहीं किया जा सका। ओरगाईं से एक किमी. पूरब तक कच्ची सड़क है। इसे पक्का बना देने से मरची-ढेकहरी की राह आसान हो जाएगी और कोचाड़ी, ढेकहरी, कोशडिहरा के लोगों को लाभ मिलेगा। कच्ची से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। हालांकि राजपुर-बहुरी सड़क से वाहनों का परिचालन मिरची होते हुए ओरगांई गांव के दक्षिण तक हो रहा है। लेकिन, ओरगाईं में अतिक्रमण के कारण गांव से बाहर उत्तरी हिस्से में वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं। पढ़ौती पंचायत के पूर्व बीडीसी गिरजा गोंड ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में ढेकहरी पथ का मिट्टीकरण क...