सीतापुर, फरवरी 16 -- महमूदाबाद, संवाददाता। पांच दिन पूर्व नगर से कार समेत संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए चालक की मौत नहर में डूबने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महमूदाबाद के बिसवां मार्ग के शाहिल नाग की कार लेकर नूरपुर निवासी चालक अकील 11 फरवरी की शाम निकला था। उसके बाद उसका फोन बंद हो गया था। शारदा सहायक नहर में कार दिखाई देने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से सिहारुखेड़ा और बघाइन के बीच कार को नहर से रविवार की रात बरामद कर लिया था। कार के अंदर चालक अकील का शव भी बरामद हुआ था। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अकील की पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का विस्तृत परीक्षण कर आवश्यक विधिक कार्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.