ढुठुवा में मंडा पूजा आज, समिति अध्यक्ष बने दुबराज महतो
रामगढ़, जून 10 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। दुलमी प्रखंड स्थित सोसो पंचायत के ढुठुवा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव आस्था का पर्व मंडा पूजा गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, जिसकी तैयारी पूरी कर ली ही है। मंडा पूजा को लेकर ग्रामीणों ने एक बैठक कर सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया। जिसमें अध्यक्ष दुबराज महतो, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, सचिव जीतन मुंडा, उपसचिव दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, उप कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, संयोजक टिकेश्वर महतो, उप संयोजक ब्रजकिशोर महतो सहित दर्जनों कार्यकारणी सदस्य बनाये गए। बैठक में महेंद्र महतो सहित कई मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.