पीलीभीत, अप्रैल 23 -- बीसलपुर। किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बचाना मुश्किल हो रहा है। आए दिन गेहूं व गन्ने में लग रही आग से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही गेहूं के बाद भूसा को लेकर भी संकट पैदा होने की आशंका है। बीसलपुर में अधिकांश किसानों के खेतों में गेहूं खड़ा है। अब तक कई गांव में आग लगने से किसानों का लाखों रुपये का गेहूं जलकर राख हो गया। वहीं बीज के लिए खड़े गन्ने में आग लगने से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। गांव ढुकसी में किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। यह भी पढ़ें- कड़ारी पंचायत के बधार में भीषण आग, लाखों का नुकसान जिससे अफरा तफरी मच गई। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गयी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग को बुझाया। एसडीएम नागेंद्र...