कौशाम्बी, मार्च 13 -- सिराथू क्षेत्र में चारों ओर इन दिनों खेतों में गेहूं की फसल लगभग पककर तैयार हो चुकी है। कुछ दिनों बाद से इसकी कटाई भी शुरू हो जाएगी। हर ओर अन्नदाता अपनी मेहनत की फसल से होने वाले लाभ को लेकर जहां उत्साहित वहीं खेतों के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन जर्जर और ढीले विद्युत तार किसानों के लिए बड़ी चिंता का कारण बने हुए हैं। सिराथू तहसील समेत के कई गांवों में सैकड़ों खेतों के ऊपर से गुजरी विद्युत लाइनें वर्षों से जर्जर हालत में हैं। कई स्थानों पर तार ढीले होकर एक-दूसरे के बेहद करीब और नीचे भी आ गए हैं और उनमें सपोर्टिंग वायर भी नहीं लगाए गए हैं। तेज हवा चलने पर इन तारों के आपस में टकराने से चिंगारी निकलने का खतरा है, जिससे गेहूं खेतों में आग लगने की आशंका बढ़ जाती है। किसानों का कहना है कि हर साल विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.