ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ के अध्यक्ष बने कृष्णा सिंह
कोडरमा, जून 3 -- कोडरमा। ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ कोडरमा कमेटी का पुनर्गठन बुधवार को किया गया। इस दौरान कृष्णा सिंह घटवार को ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ कोडरमा का दोबारा अध्यक्ष चुना गया। जबकि सचिव राजकिशोर सिंह, संगठन मंत्री अभिषेक शर्मा एवं मोंटी शर्मा, संरक्षक अरविंद साव, कोषाध्यक्ष लालजीत मेहता, सह कोषाध्यक्ष इस्लाम खान चुने गए वहीं सदस्यों के रूप राजेश मेहता, राजू मेहता संजय यादव को शामिल किया गया। अध्यक्ष चुने जाने पर कृष्णा सिंह घटवार ने कहा कि क्षेत्र में रोजगार समाप्ति की ओर है। ऐसे में अभ्रख व्यवसाय को जिंदा करना बेरोजगार लोगों के हाथों में रोजगार देना जैसा है। इसलिए लगातार हम क्षेत्र के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके हक अधिकार की लड़ाई लड़े हैं। और आगे भी यह लड़ाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.