ढिबरा गांव में आयोजित रुद्र महायज्ञ में पहुचे विधान सभा अध्यक्ष
गया, मई 25 -- गुरुआ प्रखंड के ढिबरा स्थित स्टेडियम में आयोजित 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ के चौथे दिन रविवार की देर शाम बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार पहुंचे। यज्ञ स्थल पर पहुंचते ही श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर अयोध्या से पधारे संत सीताराम दास जी महाराज, आयोजन समिति के प्रमुख एवं अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी, गुरुआ विधायक डॉ उपेंद्र प्रसाद, भाजपा नेता विनोद सिंह दांगी, सुरेन्द्र कुमार यादव, अखिलेश सिंह, अनिल कुमार यादव, संजय कुमार वर्मा तथा प्रेमकुमार चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजक अमित कुमार दांगी ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।सभा को संबोधित करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.