बागपत, जनवरी 5 -- चांदीनगर। ढिकौली गांव में इनामी दगंल का आयोजन किया गया। जिसका क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने लुत्फ उठाया और पहलवानों को आशीर्वाद दिया। दंगल में 21 हजार की कुश्ती जितेन्द्र ढिकौली और अंकित टीकरी के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी। घोडा पहलवान भैड़ापुर और ध्रुव पहलवान सांकरौद के बीच 11 हजार रुपये की कुश्ती हुई। यह कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। राजदेव पहलवान काठा और कार्तिक पहलवान पुट्ठी के बीच हुई कुश्ती में राजदेव विजयी रहा। विराट पहलवान काठा ने अभिषेक पहलवान गौठरा को हराकर जीत दर्ज की। दौलत पहलवान काठा ने सागर पहलवान हटाना को हराकर कुश्ती जीती। उज्जवल पहलवान खेकड़ा ने काला पहलवान सैदपुर को हराकर इनामी कुश्ती जीती। दंगल में खलीफा की भूमिका बिट्टू पहलवान ने निभाई। इस मौके पर नरेश कुमार, मोनू पहलवान, रितेश, रवि, राजमल आदि मौजूद रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.