ढिकियापुर में चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
औरैया, जून 20 -- सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढिकियापुर में शनिवार को पूर्व भाजपा प्रत्याशी रिया शाक्य ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोगों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली और उनके समाधान का आश्वासन दिया। चौपाल का आयोजन ढिकियापुर स्थित मां गमा देवी मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने गांव में नालियों की समस्या, खराब स्ट्रीट लाइट, ढिकियापुर से घसापुरवा तक जर्जर पड़ी सड़क तथा खराब पड़े फ्रीजर सहित अन्य जनसमस्याओं से अवगत कराया। रिया शाक्य ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों का दायित्व है कि वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.